Bihar School Examination Board Matric Result 2020
Bihar School Examination Board Matric Result 2020; बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB के 10वीं के परिणाम आज यानी 18 मई को घोषित होने की उम्मीद है। बता दें कि बोर्ड ने कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in पर उपलब्ध होंगे। बिहार बोर्ड ने इससे पहले कहा था कि 10वीं के परिणामों की घोषणा लॉकडाउन के बाद की जाएगी।
मुख्य तथ्य-
- साल 2019 में 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- जहां तक बात बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा की है तो उस साल कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं परीक्षा 2020 का परिणाम 24 मार्च को जारी कर दिया था।
- 12वीं में 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं।
- जबकि साल 2019 में 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी 12वीं में पास हुए।
- बिहार में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 100 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
- बिहार में 1368 केंद्रों पर 15 लाख से ज्यादा दसवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
- अगर पिछले साल की बात करें तो दसवीं कक्षा का रिजल्ट 6 अप्रैल को ही जारी हो गया था।
ऐसे करें अपने परिणाम की जांच-
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 ध्यान दें कि परिणाम इन वेबसाइट्स biharboard.online के साथ-साथ onlinebseb.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
चरण - 3
चरण - 4