बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 78.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, इससे पहले 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी रहा था। 2021 के परीक्षा परिणामों में शीर्ष 10 स्थान पर 101 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने प्राप्तांकों को लेकर असंतुष्ट विद्यार्थियों को एक अवसर देने की घोषणा की है। बीएसईबी ने पांच अप्रैल, 2021 को रात्रि 10.41 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2021 में सम्मिलित यदि कोई विद्यार्थी अपने परिणाम में किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है तो वे उस विषय की अपनी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी आवेदन हेतु बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 11 अप्रैल, 2021 से लेकर 17 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।