बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2019 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड या (BSEB) द्वारा आज यानी शानिवार को 1:00 बजे के आस-पास घोषित होने की संभवाना है। जो परीक्षार्थी बिहार बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम जोकि आज घोषित किया जा सकता है, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in या examresults.net पर जाना होगा। परीक्षार्थी को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को संभाल कर रख लें, क्योंकि उनका 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा। अमर उजाला की तरफ से बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2019 पर हर पल की नजर बनाएं हैं।
आपको बता दें की, बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2019 से आयोजित की गई और 28 फरवरी, 2019 को वैकल्पिक विषय के साथ समाप्त हुई। इस वर्ष, BSEB ने बिहार मैट्रिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों पर काफी सतर्कता बरती गई है। वहीं 2018 में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में पास छात्रों का प्रतिशत 68.89% था।