फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: दसवीं के रिजल्ट में हो सकती है और देरी, मूल्यांकन कार्य फिर से 17 मई तक स्थगित

Mon, 04 May 2020 04:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित - फोटो : PTI
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से फिर से दसवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को स्थगित किया गया है। ऐसे में अब दसवीं कक्षा के रिजल्ट आने में और देरी हो सकती है। बता दें कि पहले से ही बिहार में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के बार-बार स्थगित होने की वजह से परिणाम आने में और ज्यादा देरी हो सकती है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 17 मई तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, 5 मई से जांची जाएंगी कॉपियां
विज्ञापन



इससे पहले दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तीन मई तक स्थगित रखा गया था। इसे अब 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को मूल्यांकन कार्य के स्थगित होने की जानकारी दे दी है। ऐसे में अब दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को और ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। 16 अप्रैल को बोर्ड  के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि 75  फीसदी मूल्यांकन कार्य हो चुका है। बचा हुआ मूल्यांकन दूसरे चरण के लॉकडाउन के खत्म होने के बाद होगा। लेकिन लॉकडाउन के 17 मई तक बढ़ने की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि बिहार में 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें