फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी का रिजल्ट घोषित, 96.05% बच्चे सफल; बिट्टू और स्वीटी बने टॉपर

Tue, 10 Jun 2025 08:09 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 96.05 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे हैं। बिट्टू कुमार और स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से 108 अंकों के साथ टॉप किया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar BEd CET Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET) 2025 का परिणाम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 96.05 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे हैं। गया के बिट्टू कुमार और स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से 108 अंकों के साथ टॉप किया है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 1,31,629 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,18,811 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,15,261 को सफलता मिली, जिसमें 68,508 लड़कियां और 46,753 लड़के शामिल हैं।

Bihar BEd Topper List: टॉप 10 में छात्र-छात्राओं का दबदबा

रैंक नाम अंक जिला
1 बिट्टू कुमार 108 गया
2 स्वीटी कुमारी 108 गया
3 अदिति कुमारी सोनी 108 भोजपुर
4 ऋृषु कुमार 108 पटना
5 पूजा कुमारी 108 कटिहार
6 विकास कुमार 108 नालंदा
7 राजीव रंजन 108 शेखपुरा
8 गौरव कुमार 108 वैशाली
9 अजय कुमार 107 समस्तीपुर
10 राजेश कुमार 107 नालंदा

शिक्षा शास्त्री रिजल्ट भी घोषित

शिक्षा शास्त्री के लिए 218 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 182 परीक्षा में शामिल हुए और 170 सफल हुए। इस श्रेणी में बेगूसराय के संजय ने 100 अंकों के साथ टॉप किया है।

विज्ञापन

न्यूनतम योग्यता अंक 

सीईटी-बीएड 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% है, अर्थात अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 42 अंक और एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी, डब्ल्यूबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% है, अर्थात 36 अंक।

बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा कर दी गई है। 

काउंसलिंग प्रक्रिया: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सफल अभ्यर्थियों को 16 जून से 29 जून के बीच बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उन्हें 3000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। कॉलेज वरीयता भी इसी दौरान दी जाएगी। काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित होगी।
 
चरण कॉलेज आवंटन तिथि सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा तिथि दस्तावेज सत्यापन तिथि क्लास शुरू
पहला चरण 4 जुलाई 5 से 15 जुलाई 2025 5 से 16 जुलाई 2025 -
दूसरा चरण 19 जुलाई 21 जुलाई से 1 अगस्त 2025 21 जुलाई से 2 अगस्त 2025 5 अगस्त 2025
तीसरा चरण 7 अगस्त 8 से 19 अगस्त 2025 8 से 20 अगस्त 2025 -

ऐसे चेक करें बिहार बीएड सीईटी परिणाम

  • एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें