यूजी प्रैक्टिकल टेस्ट की तारीख जारी नहीं हुई : यूजी दाखिले में प्रैक्टिकल टेस्ट, शारीरिक फिटनेस टेस्ट की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को कुछ दिनों में उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचना दी जाएगी।
बीएचयू में पीजी की एक हजार सीटों पर 17 तक फिर से प्रवेश का मौका, अब नहीं कैंसिल होंगे एडमिशन
सीयूईटी परीक्षा देने के बावजूद जिन पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) अभ्यर्थियों को बीएचयू में प्रवेश नहीं मिल सका है, उनके पास एडमिशन का एक और मौका है। पीजी की बची एक हजार सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए मंगलवार को पोर्टल खुल गया।
रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त की रात 11:59 बजे तक होगा। इसकी फीस 500 रुपये तय की गई है। वहीं, जिनका प्रवेश हो चुका है उनके लिए अपग्रेड और प्रवेश वापसी का विकल्प मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया गया। अब कोई भी कैंपस बदलने के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा।
पीजी स्पॉट राउंड में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या फिर अब तक नियमित राउंड की मेरिट में जिनके नाम नहीं आए हैं, उनको इसमें मौका दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पीजी कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीयूईटी-2025 में मिले स्कोर मेरिट के आधार पर ही प्रवेश होगा।
सबसे ज्यादा कटऑफ स्कोर वाले पांच कोर्स...
- मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी से बीएससी - 628
- बीएससी कृषि - 627
- मेडिकल टेक्नोलॉजी रेडियोथेरेपी से बीएससी - 624
- बीएससी रसायन -623
- जंतु विज्ञान - 576
सबसे कम कटऑफ स्कोर वाले पांच कोर्स...
- न्याय वैशेषिक दर्शन में शास्त्री - 28.74
- सांख्ययोग से शास्त्री - 32.42
- जैन दर्शन में शास्त्री - 38
- व्याकरण और सांख्य योग से शास्त्री - 49.84
- वेदांत में बुद्ध दर्शन से शास्त्री- 49.27