फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU UG Counselling 2025: बीएचयू यूजी राउंड 1 का सीट आवंटन और कट-ऑफ जारी; जानिए अपने विषय का न्यूनतम अंक

Sat, 09 Aug 2025 11:31 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU UG Counselling: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा विषयों के न्यूनतम कट-ऑफ अंक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UG 2025 Admission: बीएचयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट और कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in पर लॉगिन कर अपना आवंटन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थी जो आवंटित सीट से संतुष्ट हैं, उन्हें सीट ‘फ्रीज’ करनी होगी और 11 अगस्त तक दिए गए ऑनलाइन लिंक से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

सीट अपग्रेडेशन का विकल्प

अगर आवंटित सीट उम्मीदवार की भरी गई सर्वोच्च वरीयता से अलग है, तो वे काउंसलिंग के अगले राउंड में सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं।

BHU काउंसलिंग और सत्र की तारीखें

बीएचयू स्नातक प्रवेश के लिए काउंसलिंग का दूसरा दौर 11 अगस्त को होगा, जबकि तीसरा और चौथा दौर क्रमशः 14 और 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रवेश पाने वाले छात्रों को 25 अगस्त को आवंटित संकाय या कॉलेज में ऑफलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी और स्नातक सत्र 2025 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी।

बीएचयू यूजी प्रथम चरण कट-ऑफ - सामान्य श्रेणी

बीएचयू ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राउंड 1 सीट आवंटन के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) ऑनर्स के लिए कट-ऑफ 548.9 अंक रहा, जबकि बीए ऑनर्स (मनोविज्ञान विद सोशियोलॉजी) के लिए 337.5 अंक तय किए गए। वहीं, बीएससी ऑनर्स (भूगोल गणित के साथ) का कट-ऑफ 442.9 अंक और बीएससी ऑनर्स (गणित विद कंप्यूटर साइंस) के लिए 516.3 अंक रहा।

बीए ऑनर्स के अन्य विषयों की कट-ऑफ

बीए ऑनर्स (अंग्रेजी भाषा विज्ञान के साथ) के लिए कट-ऑफ 345 अंक और बीए ऑनर्स (राजनीति विज्ञान इतिहास के साथ) के लिए 373.8 अंक तय किया गया है। ये कट-ऑफ अंक सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


यहां देखें कट-ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें