कार्ड से क्या मिलेगी जानकारी
- छात्र के नाम, पता, ब्लड ग्रुप, क्लास आदि की भी एक क्लिक में जानकारी मिलेगी।
- किसी भी तरह की घटना में जांच के दौरान छात्रों की हर जानकारी मिलेगी।
- संबंधित छात्र ने लाइब्रेरी में कौन सी पुस्तक ली है, उसका भी ब्योरा रहेगा।
डिजिटल हेल्थ कार्ड की भी तैयारी
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय से हेल्थ डायरी दी जाती है। इसमें उनके इलाज करवाने के लिए पंजीकरण, जांच आदि की जानकारी दर्ज की जाती है। जिस तरह से विवि में पिछले कुछ साल में हेल्थ डायरी में फर्जीवाड़े की घटनाएं सामने आई हैं, अब उससे बचने के लिए भी हेल्थ डायरी की जगह डिजिटल कार्ड दिए जाने की तैयारी चल रही है। छात्र अधिष्ठाता ने बताया कि आईकार्ड की तरह ही डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जाने की योजना चल रही है। इसको जल्द ही मूर्त रूप में लाया जाएगा।