फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 10 हजार छात्रों को आज जारी होगा रिपोर्टिंग कॉल लेटर, प्रीफरेंस समेत 10 दस्तावेज अनिवार्य; जानें खास

Tue, 26 Aug 2025 05:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रिपोर्टिंग का कॉल लेटर देने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने सारी तैयारियां पहले ही कर ली थीं। इसमें प्रवेश समिति का भी गठन कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU University: बीएचयू में यूजी दाखिले की चार चरण की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। बीती रात 12 बजे तक फीस जमा हुई। मंगलवार को एडमिशन पा चुके करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को रिपोर्टिंग का कॉल लेटर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, एडमिशन पा चुके इन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए संकाय स्तर पर प्रवेश समिति गठित कर दी गई है।

विज्ञापन


ये समिति अपने-अपने संकायों में अभ्यर्थियों के कागजात की पड़ताल कर छात्रों को मिलने वाले डोजियर और पहचान पत्र बनाने की तैयारी करेगी। कुल 10 तरह के दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बिना वेरिफिकेशन अधूरा माना जाएगा। 

दूसरी ओर से पीजी के स्पॉट राउंड में रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने का आज आखिरी मौका है। इसके बाद स्पॉट राउंड भी खत्म हो जाएगा। आज रात 11:59 बजे तक फीस जमा की जाएगी। इसके बाद अब कोई राउंड नहीं होगा। अब भी पीजी में करीब 500 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन

ये 10 दस्तावेज लाने होंगे साथ
  1. प्रवेश पत्र (पोर्टल से डाउनलोड किया गया)
  2. वरीयता क्रम वाला बीएचयू पंजीकरण फॉर्म
  3. सीयूईटी एनटीए आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र
  4. सीयूईटी एनटीए स्कोर कार्ड।
  5. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट और सर्टिफिकेट।
  6. श्रेणी प्रमाणपत्र।
  7. टीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र की मूल प्रति।
  8. छात्र और उनके माता-पिता, अभिभावकों द्वारा रैगिंग में शामिल न होने का वचन पत्र।
  9. निवास/डोजियर फॉर्म और उनकी तीन प्रतियां।
  10. छह पासपोर्ट आकार के फोटो, जैसा कि सीयूईटी परीक्षा के दौरान आवेदन में दिया गया था।
विज्ञापन

आठ सितंबर को यूजी स्पॉट राउंड: यूजी की कक्षाएं चार सितंबर से शुरू हो जाएंगी। वहीं दोनों स्पॉट राउंड इसके बाद आठ से 11 सिंतबर तक कराईं जाएंगी।

यूजी प्रवेश के बाद की प्रक्रिया की टाइमलाइन
  • 26 अगस्त - रिपोर्टिंग कॉल लेटर जारी होगा।
  • 28 अगस्त - सामान्य वर्ग के छात्रों के दस्तावेजों की जांच।
  • 29 अगस्त - ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और वार्ड वर्ग के दस्तावेजों की जांच।
  • 30 अगस्त - ओबीसी कोटा के छात्रों का वेरिफिकेशन।
  • 1 सितंबर - एससी और एसटी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें