ये 10 दस्तावेज लाने होंगे साथ
- प्रवेश पत्र (पोर्टल से डाउनलोड किया गया)
- वरीयता क्रम वाला बीएचयू पंजीकरण फॉर्म
- सीयूईटी एनटीए आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र
- सीयूईटी एनटीए स्कोर कार्ड।
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट और सर्टिफिकेट।
- श्रेणी प्रमाणपत्र।
- टीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र की मूल प्रति।
- छात्र और उनके माता-पिता, अभिभावकों द्वारा रैगिंग में शामिल न होने का वचन पत्र।
- निवास/डोजियर फॉर्म और उनकी तीन प्रतियां।
- छह पासपोर्ट आकार के फोटो, जैसा कि सीयूईटी परीक्षा के दौरान आवेदन में दिया गया था।
आठ सितंबर को यूजी स्पॉट राउंड: यूजी की कक्षाएं चार सितंबर से शुरू हो जाएंगी। वहीं दोनों स्पॉट राउंड इसके बाद आठ से 11 सिंतबर तक कराईं जाएंगी।
यूजी प्रवेश के बाद की प्रक्रिया की टाइमलाइन
- 26 अगस्त - रिपोर्टिंग कॉल लेटर जारी होगा।
- 28 अगस्त - सामान्य वर्ग के छात्रों के दस्तावेजों की जांच।
- 29 अगस्त - ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और वार्ड वर्ग के दस्तावेजों की जांच।
- 30 अगस्त - ओबीसी कोटा के छात्रों का वेरिफिकेशन।
- 1 सितंबर - एससी और एसटी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच।