फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पीजी में अंतिम राउंड यूजी में 9100 से ज्यादा दाखिले, दूसरे में 26 अगस्त तक जमा होगी फीस; जानें अपडेट

Sun, 24 Aug 2025 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्पॉट राउंड की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कटऑफ जारी होने के बाद फीस भी जमा किए जाने लगे हैं। प्रबंधन ने इसकी अंतिम तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में जाते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU University: बीएचयू में पीजी की काउंसिलिंग का दूसरा और अंतिम स्पॉट राउंड शनिवार से शुरू हो गया है। 26 अगस्त फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। वहीं 18 पेज का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। अब तक करीब 9100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने स्नातक में प्रवेश ले लिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात शुरू हुए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के चौथे राउंड में 1100 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर दी गई हैं। 25 अगस्त तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। 90 पेज में चौथा कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। वहीं आज से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स बीपीए और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स बीएफए में प्रवेश के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा भी शुरू हो रही है। बीएचयू में यूजी में करीब 10 हजार सीटों पर प्रवेश कराया जा रहा है।

Trending Videos

6600 सीटों पर प्रवेश पूरा

बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि पीजी में दूसरा स्पॉट राउंड शुरू होने से पहले करीब 6600 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है। दूसरे स्पॉट राउंड में भी 500 से ज्यादा सीटें आवंटित की जा सकती हैं। इससे आवंटित सीटों की संख्या 7000 से ज्यादा हो जाएगी।

प्रो. भट्टाचार्य ने बताया कि अब मॉप अप राउंड की उम्मीद कम ही है। दूसरे स्पॉट राउंड में ही प्रवेश 7000 के पार हो सकता है। क्योंकि पहले स्पॉट राउंड में ही आंकड़ा 500 को पार कर गया है। 

85 से 90 फीसदी सीटें भरीं: प्रवेश समिति के प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि यूजी और पीजी को मिलाकर करीब 85 से 90 फीसदी तक सीटें भर गईं हैं। शनिवार तक यूजी में 9108 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। वहीं पीजी के दोनों स्पॉट राउंड को मिलाकर 1444 सीटें आवंटित हो गई हैं। 
विज्ञापन

बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस में 4 सितंबर तक आवेदन का मौका
बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री कोर्स की इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दी गई है। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में इसकी पढ़ाई होगी। 23 अगस्त से आवेदन शुरू हुआ और अंतिम तिथि छह सितंबर है। इसमें पहले चरण का रिजल्ट 12 सितंबर और दूसरे चरण का इसके बाद आएगा। 15 सितंबर को विभाग में रिपोर्टिंग करनी होगी। आवेदन की फीस सामान्य, ओबीसी और ईब्डब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 450 रुपये होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें