फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU SET Admit Card: बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 22 से 26 अप्रैल तक होंगे एग्जाम

Sat, 11 Apr 2026 04:46 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU SET Admit Card OUT: केंद्रीय हिंदू स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन कोड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन इसे एक वैध पहचान पत्र के साथ साथ ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU SET Admit Card: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के केंद्रीय हिंदू स्कूल प्रवेश परीक्षा (SET) 2026 का एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 9वीं (केवल लड़कों के लिए) और कक्षा 11वीं में केंद्रीय हिंदू बॉयज स्कूल (CHBS) तथा केंद्रीय हिंदू गर्ल्स स्कूल (CHGS) में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन कोड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा तिथियां

परीक्षा / कक्षा तारीख समय
कक्षा XI (कला) 22 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
कक्षा XI (वाणिज्य) 23 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
कक्षा XI (जीव विज्ञान) 24 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
कक्षा XI (गणित) 25 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
कक्षा IX (केवल लड़कों के लिए) 26 अप्रैल 2026 सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
परिणाम घोषणा जून 2026 का दूसरा सप्ताह -
प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 -

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर bhuonline.in जाएं।
  • "School Entrance Test (SET) - 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण कोड/आवेदन संख्या और जन्म तिथि (यदि मांगी जाए) दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें, उस पर अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (जो आवेदन में अपलोड की गई हो) चिपकाएं और स्वयं सत्यापित (Self-Attest) करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें