बीएचयू में बीए सामान्य पाठ्यक्रम और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। विश्वविद्यालय केवल उन्हीं छात्रों का आवेदन स्वीकार करेगा, जो सीयूईटी यूजी 2023 में उपस्थित हुए हैं। सीयूईटी यूजी 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। वर्तमान में सीयूईटी यूजी का अंतिम चरण चल रहा है।
वीडियो और हेल्पलाइन से मिलेगी मदद
पंजीकरण के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने एक वीडियो तैयार कराया है। इसमें महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ ही प्रवेश के बारे में भी बताया गया है। पंजीकरण कैसे करें विषय पर बना वीडियो पोर्टल पर है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।