BHU admit card 2019: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर प्रवेश परीक्षा (UET और PET) 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि स्नातक (UET) प्रवेश परीक्षा 12 से 16 मई, 2019 और स्नातकोत्तर (PET) प्रवेश परीक्षा 12 से 21 मई, 2019 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक लिखित परीक्षा होगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए सरल नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।