ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बोलंगीर में भीम भोई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा में मौजूद थे।
इस मौके पर राज्य के सीएम ने कहा कि, स्थानीय लोगों का सपना साकार हुआ है। यह मेडिकल हॉस्पिटल राज्य के लोगों को बेहतर चिकत्सा सुविधाएं देगा।
अपने संबोधन में पटनायक ने आगे कहा 'साल 2000 में ओडिशा में एमबीबीएस की कुल 321 सीटें थीं। लेकिन राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज के खुलने से 321 सीटों की यह संख्या बढ़कर 950 हो गई है।
सीएम पटनायक ने बताया कि अगले महीने बालासोर में फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के खुलने के बाद मेडिकल की कुल सीटें 1050 हो जाएगी।
मुख्य जानकारी:-
- मेडिकल कॉलेज की 321 सीटों से बढ़ाकर 950 सीट कर दी गई हैं।
- साल 2000 में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 321 सीटे थी
-एबीबीएस की 629 सीटें बढ़ाई गईं।