राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE)
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को अंगेजी में National Talent Search Examination (NTSE) के नाम से जाना जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षा है, जिसे देश के स्कूली छात्रों के लिए एक अहम परीक्षा माना जाता है। इसका मकसद उन छात्रों की पहचान करना है जिनके पास उच्च शैक्षणिक प्रतिभा और असाधारण बौद्धिक क्षमता है। इस परीक्षा में एनसीईआरटी सिलेबस से विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा दो चरणों में होती है और इसमें सफल उम्मीदवारों को नकद स्कॉलरशिप मिलती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जाता है। परीक्षा के लिए आवेदन साल के अंत में शुरू होते हैं।
इंडियन नेशनल ओलंपियाड
इस कार्यक्रम को भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। इंडियन नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य स्कूल स्तर पर छात्रों के बीच विज्ञान और गणित में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत पांच चरणों की प्रक्रिया होती है। पहले चरण का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा किया जाता है। वहीं, अन्य चार का आयोजन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) की ओर से किया जाता है। परीक्षा में फीजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी, एसट्रॉनॉमी आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन www.iapt.org.in पर होते हैं।
पॉलिटेक्निक परीक्षाएं
दसवीं कक्षा के बाद छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में भी काफी अच्छे मौके उपलब्ध हैं। विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल समेत विभिन्न ट्रेड में एडमिशन मिलता है। बता दें कि पाठ्यक्रम की अवधि कुल 3 सालों की होती है।