फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE: बंगाल में अगले वर्ष 2-12 फरवरी के बीच होगी 10वीं की परीक्षा, जानें समय की डिटेल्स

Tue, 06 May 2025 05:56 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE Board Exam: बंगाल में 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अगले साल की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा को 'माध्यमिक परीक्षा' के नाम से जाना जाता है।

डब्ल्यूबीबीएसई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अगले साल कक्षा 10 की परीक्षा 2 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा 10 से 22 फरवरी तक आयोजित की गई।

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 का परिणाम 7 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट विद्यासागर भवन, कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें