15 जून को हुई थी परीक्षा
बिहार सरकार के बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (I.T.I.C.A.T.)-2025 का आयोजन 15.06.2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया जा चुका है।
रैंक कार्ड डाउनलोड करने संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश
उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश निम्नलिखित हैं:
परीक्षार्थी अपना Open/District wise रैंक कार्ड बीसीईसीईबी बोर्ड की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यहां बताए चरणों और निर्देशों को ध्यान में रखें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. पर जाएं।
- अब "Rank Card of ITICAT-2025" लिंक पर क्लिक करें।
- वेबसाइट पर उपलब्ध "Rank Card of ITICAT-2025" लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थी निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का चयन करके अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- Open/District wise Rank Card of ITICAT-2025
- Open Merit Rank Card of ITICAT-2025 (Roll Number दर्ज कर)
- District Open Merit Rank (जिला और रैंक के अनुसार)
- परीक्षार्थी अपना रैंक कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी कोई हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी।
BCECEB ITICAT Counselling: काउंसलिंग पर क्या है ताजा अपडेट
बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के रैंक कार्ड जारी कर दिए हैं। अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है। बोर्ड ने कहा है कि काउंसलिंग कार्यक्रम की सूचना सही समय पर दे दी जाएगी।
नोटिस यहां देखें...