BCECE Counselling 2018: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धा परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने इंजीनियरिंग कॉलेजों (पीसीएम) में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरे दौर की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि, प्रवेश के पंजीकरण के लिए केवल एक राउंड और आवंटन के तीन राउंड निर्धारित किए गए थे पर बोर्ड पहले ही रजिस्ट्रेशन के दो दौर आयोजित कर चुका है। अब यह पंजीकरण के तीसरे दौर के लिए आयोजित होने जा रही है।
बीसीईसीईबी ने 28 अगस्त को एक नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया था कि पंजीकरण का तीसरा राउंड उनके लिए है जिन्होंने आवंटन के पहले दौर के बाद दूसरे दौर में अपग्रेड नहीं किया था। आपको बता दें कि बीसीईसीई 2018 के तीसरे दौर के पंजीकरण के लिए आखिरी तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई है। परिणाम 31 अगस्त को जारी होगा। उम्मीदवारों को 31 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रवेश और दस्ताबेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग सेंटर में रिपोर्ट करनी होगा।
मुख्य जानकारी
- 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को पीसीएम समूह के लिए बीसीईसीई परीक्षा रखी गई थी।
- परिणाम 19 जून को जारी किया।
- तीसरा राउंड का आवंटन और रिपोर्टिंग पहले 15 अगस्त को समाप्त होने वाली थी।