फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में लेना चाहते हैं प्रवेश, 15 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

Sat, 27 Apr 2019 06:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि 15 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। खास बात ये है कि इसके लिए एक नोटिफिकेशन सामने आया है ।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी एक नया कोर्स लेकर  आई है जिसका नाम है एमएससी कोर्स। ये कोर्स रासायनिक विज्ञान और गणित के लिए शुरू होने जा रहा है। 2019- 2020 से आप इस कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।  इन विषयों में यूटीडी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स अभी तक संचालित नहीं होते थे।  इस खबर से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.bubhopal.ac.in देखते रहेें।

ये कोर्स बन सकते हैं अच्छा ऑप्शन 
  • एमए-अरबी
  • संस्कृत,
  • इंग्लिश,
  • हिंदी,
  • उर्दू,
  • पर्सियन,
  • डिप्लोमा और सर्टिफिकेट मॉडर्न अरबी लैंग्वेज,
  • एमकॉम,
  • एमए-एमएससी एजुकेशन,
  • पीजी डिप्लोमा-स्ट्रेस मैनेजमेंट,
  • योगा थैरेपी,
  • योगिक साइंस।
  • एमएससी- बॉयोसाइंस,
  • बॉयोटेक्नोलाॅजी,
  • जेनेटिक्स,
  • बॉयोकेमिस्ट्री,
  • मॉलीक्यूलर बॉयाेलॉजी,
  • इनवॉयरमेंटल साइंस,
  • निम्नोलॉजी,
  • माइक्रोबॉयोलॉजी,
  • जूलॉजी,
  • एमएफएससी-एप्लाइड एक्वाकल्चर।
  • एप्लाइड जियोलॉजी,
  • कम्प्यूटर साइंस,
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी,
  • इलेक्ट्रानिक,
  • फिजिक्स,
  • केमिस्ट्री और गणित,
  • एमएससी (टेक.) रिमोट सेंसिंग आदि। 
विज्ञापन

लॉ में लेना है प्रवेश तो पहले पार करना ये पड़ाव-
  • आपको बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
  • इनमें एडमिशन के लिए पहली बार डिपार्टमेंट स्तर पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • इसकी तारीख विवि जल्द ही घोषित करेगा।
  • अभी तक अर्हताकारी परीक्षा की मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें