भारत सरकार द्वारा संचालित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी फेलोशिप पाने का शानदार मौका है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने 105 जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस संबंध में बीएआरसी की ओर से 13 दिसंबर, 2020 को एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। विज्ञापन में कहा गया है कि इच्छुक उम्मीदवार फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को आणविक ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधीन होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित किया जाएगा। साथ ही पात्रता संबंधी शर्तों के लिए निम्न विज्ञापन देखें।
38 हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड :
अभ्यर्थियों का अंतिम चयन साक्षात्कार के माध्यम से पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चुने गए अभ्यर्थियों को 31,000 रुपए मासिक के साथ ही 7,440 रुपए का एचआरए मिलेगा। साथ ही 40,000 रुपए सालाना अतिरिक्त अनुदान भी दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
फेलोशिप पाने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://recruit.barc.gov.in/ और http://www.barc.gov.in/ देखें।