फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी उत्तराखण्ड के छात्रों को देगा छात्रवृत्ति

Thu, 22 Jun 2017 09:51 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
बीएफआईटी
विज्ञापन
उत्तराखण्ड के भोगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये बाबा फरीद इंन्सटीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी U.B.T.E.R (यूबीटीईआर) और AICTE के अंतर्गत  छात्रों को उनके निवास प्रमाण पत्रों के आधार पर छात्रवृत्ति देगा। यह छात्रवृत्ति पॉलीटेक्निक के पांचो विषयों में दी जाएगी।
विज्ञापन


बाबा फरीद इंन्सटीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के प्रबन्ध समिति की बैठक 21 जून 2017 को की गई। इस बैठक में बीएफआईटी के प्राचार्य डॉ. एच.एल.उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड के छात्रों को निवास प्रमाण पत्र के आधार पर पॉलीटेक्निक के पांचो विषयों की शिक्षण शुल्क में कमी की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों से शिक्षण शुल्क सिर्फ 20 हजार रुपया ही लिया जाएगा। जबकि पांचो विषयों की फीस 35 हजार रुपया है।

सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया कि वे  22 जून 2017 से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क कैरियर काउन्सिलिंग के लिए बाबा फरीद इंन्सटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कांउन्सिलिंग सैल में सभी मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतिलिपियों के साथ पहुंचे। बीएफआईटी में इन पांचो विषयोंः- Civil Engineering, Mechanical Engineering, Electrical Engineering, Electronics Engineering और Computer Science Engineering  के पठन पाठन  के साथ-साथ रोजगार परक शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि कि बी.एफ.आई.टी पिछले 14 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और इन्जिनियरिंग के क्षेत्र में भी कार्य करने का सम्मान भी प्राप्त किया है। प्रवेश उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखण्ड शासन एवं भारत सरकार के नियमों के तहत दिया जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें