फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कौन सी तारीख है खास, कैसे पाएं सर्टिफिकेट, जानें सबकुछ

Sat, 13 Aug 2022 03:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो गया। 13 से 15 अगस्त तक चलने ाले इस अभियान में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com भी जारी की है।
विज्ञापन
azadi ka amrit mahotsav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं इस अभियान के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga - फोटो : Amar Ujala
क्या है हर घर तिरंगा अभियान का मकसद?
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’

Azadi Ka Amrit Mahotsav - फोटो : Amar Ujala
13-15 अगस्त को हो हर घर तिरंगा
आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। लाखों लोग अभी से अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि में तिरंगा लगाने की शुरुआत कर चुके हैं। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav - फोटो : Amar Ujala
वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं अभियान में हिस्सा 
हर घर तिरंगा अभियान में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com भी शुरू की है। यहां आप तिरंगे की फोटो शेयर कर सकते हैं। अभियान में भागीदारी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर PIN A Flag के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन को सबमिट कर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस वेबसाइट से अभियान की थीम फोटो भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस से मंगवा सकते हैं तिरंगा
अगर आप बाहर जाकर तिरंगा लाने में असमर्थ हैं तो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तिरंगा पहुंचाने की भी व्यवस्था है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट www.epostoffice.gov.in पर जाकर तिरंगा खरीद सकते हैं। इसके लिए अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। झंडे की कीमत 25 रुपये होगी और कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। ध्यान रखें कि ऑर्डर होने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। सभी डाकघर स्वतंत्रता दिवस से पहले छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav - फोटो : Amar Ujala
तिरंगे की मांग में भारी इजाफा
हर घर तिरंगा अभियान का असर अभी से दिखने लगा है। देश में तिरंगे की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। कई रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी द्वारा इस अभियान की घोषणा के बाद से तिरंगे की मांग में 50 गुना तक बढ़ोतरी देखी गई है। हालात यह है कि मांग के मुताबिक आपूर्ति कर पाना कारोबारियों और विनिर्माताओं के लिए कठिन हो गया है। राष्ट्रीय ध्वज की आपूर्ति का व्यवसाय करने वाले व्यापारी भी कह रहे हैं कि उन्होंने पहले तिरंगे की इतनी भारी मांग कभी नहीं देखी।
विज्ञापन

क्या है राजनीतिक दलों का रुख?

अलग-अलग दल भी तिरंगा अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस के नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू की तिरंगा लिए हुए तस्वीर अपनी प्रोफाइल पर लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 'हमर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसके तहत लोग अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगा रहे हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकारें हैं, वहां हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की कोशिश है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाने का एलान किया है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें