Ayush NEET UG 2025: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आज, 25 सितंबर, 2025 को आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटन की सूची देख सकते हैं। राउंड 2 में सीटें प्राप्त उम्मीदवारों को 26 सितंबर से 3 अक्तूबर, 2025 तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
आयुष नीट यूजी 2025 काउंसलिंग सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेज
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- नीट यूजी एडमिट कार्ड
- नीट यूजी स्कोर कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और अंकतालिका
- कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और अंकतालिका
- आठ पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
- पहचान का वैध प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
- सभी दस्तावेजों की दो सत्यापित फोटोकॉपी