ओलंपियाड में जिन प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनमें आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी, बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज, प्रयागराज, व्यास वर्ल्ड स्कूल, बरेली, दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ, दयावती मोदी एकेडमी, मेरठ, देहरादून वर्ल्ड स्कूल, मेरठ, अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, अलीगढ़, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा, आरके इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा, सेंट डॉमिनिक, मथुरा, एलेन हाउस, झांसी, सेंट टेरेसा स्कूल, हल्द्वानी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, मेरठ, निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी, एंबिशन कॉन्वेंट, बलिया, डीएवी स्कूल, न्यू शिमला प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक वार्षिक प्रतियोगिता है जिसे विभिन्न शैक्षणिक विषयों में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए खुला यह ओलंपियाड गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और मानसिक क्षमता जैसे विषयों को कवर करता है