टेक और एआई क्यों है समय की जरूरत
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के अनुसार अगले दस वर्षों में 97 मिलियन से अधिक नई नौकरियां एआई और तकनीक से जुड़ी होंगी। भारत पहले ही दुनिया का तकनीकी केंद्र बन रहा है पर हमारे स्कूल स्तर पर तकनीकी समझ अभी सीमित है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे केवल किताबों तक सीमित ज्ञान न पाएं, बल्कि उन्हें टेक्नोलॉजी लिटरेसी और एआई साक्षरता भी दी जाए।
एआई-सक्षम रिपोर्ट, सीख का सटीक आईना
शिक्षा का मकसद सिर्फ अंक लाना नहीं है, बल्कि अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानना है। इसीलिए AUNO ने परीक्षा के बाद छात्रों को एक एआई-सक्षम मूल्यांकन रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। यह रिपोर्ट केवल स्कोरकार्ड नहीं, बल्कि एक विश्लेषणात्मक मार्गदर्शक है। इसमें छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, सुधार के सुझाव और वास्तविक इनसाइट्स मिलते हैं जो उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं। इस रिपोर्ट की खासियत यह है कि यह अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चे की प्रगति का सटीक चित्र देती है, ताकि वे सही समय पर सही मार्गदर्शन कर सकें। यह ओलंपियाड बच्चों के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मखोज, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम है।
डिजिटल डैशबोर्ड : अभ्यास का नया साथी
बढ़ाते हुए छात्रों के लिए एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड लेकर आया है। यह मंच बच्चों को न केवल विषयवार प्रश्नों और मॉक टेस्ट का अनुभव देता है, बल्कि उन्हें अपनी प्रगति को देखने और सुधारने का अवसर भी प्रदान करता है। इसमें एक्सपर्ट सेशन और वेबिनार भी हैं, ताकि छात्र नई तकनीकों और भविष्य की चुनौतियों से लगातार परिचित होते रहें। यह डैशबोर्ड बच्चों के लिए केवल एक अभ्यास का साधन नहीं, बल्कि उनका डिजिटल गुरु है।