AUNO Maths Olympiad के अनगिनत फायदे
1. राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंक जानने का मौका: अधिकतर छात्र स्कूल के टॉपर होते हैं, लेकिन उन्हें कभी यह नहीं पता चलता कि वे देशभर के छात्रों के बीच कहां खड़े हैं। AUNO उन्हें यह प्लेटफॉर्म देता है एक निष्पक्ष, व्यापक और सटीक मूल्यांकन करने का।
2. आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की तैयारी: AUNO छात्रों को न सिर्फ अकादमिक स्तर पर मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए बिना किसी दबाव और सकारात्मक आत्म-मूल्यांकन के जरिये तैयार भी करता है।
3. सिर्फ परीक्षा नहीं, एक संपूर्ण अभ्यास प्रणाली
- हर छात्र को मिलेगा एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड (amarujalaolympiad.com), जिसमें उपलब्ध होंगे:
- मुफ्त प्रैक्टिस क्वेश्चन (MCQs) : गणित की मुख्य अवधारणाओं पर आधारित।
- मॉक टेस्ट : परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अनुभव।
- सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट: इससे छात्र अपनी प्रगति का विश्लेषण कर सकें और सुधार की दिशा में अग्रसर हो सकें।
नई विषय सूची कक्षा-वार इस प्रकार है:
- कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
- कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
- कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
पुरस्कार
- जिला स्तर : मेडल और प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
संपर्क और आवेदन
अधिक जानकारी के लिए इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:
1800-121-1166
पंजीकरण के लिए
amarujalaolympiad.com पर जाएं।
यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, एक मंच है अपने भीतर की गणितीय प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उजागर करने का। अब आपकी बारी है, आगे बढ़िए, सोचिए और साबित करिए।