फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUNO 2025: एआई-सक्षम मूल्यांकन रिपोर्ट से बदल रहा विद्यार्थियों का भविष्य, एक्सपर्ट्स ने मिलकर किया है तैयार

Sun, 07 Sep 2025 09:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AUNO 2025: आज के इस बदलते परिदृश्य में किताबों के साथ-साथ सही दिशा, समय पर मार्गदर्शन और आत्मविश्वास भी बेहद जरूरी है। शिक्षा के इसी बदलते परिदृश्य में Amar Ujala National Olympiad के जरिये परीक्षा के बाद मिलने वाली एआई-सक्षम रिजल्ट रिपोर्ट विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक strengths एवं weaknesses की जानकारी देगी। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala National Olympiad 2025: आज की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है। इसमें केवल किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा, समय पर मार्गदर्शन और आत्मविश्वास भी उतना ही जरूरी है।

विज्ञापन


ऐसे परिदृश्य में सही मूल्यांकन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। छात्र और अभिभावक अक्सर इस दुविधा में रहते हैं कि वास्तविक कमजोरी कहां है और उसे सुधारने का सही तरीका क्या हो सकता है। यही वह कमी है, जिसे समय रहते पूरा करना आवश्यक है।

इसी संदर्भ में Result Report की अहमियत और बढ़ जाती है। परीक्षा केवल अंकों का पैमाना नहीं, बल्कि सीखने की यात्रा का दर्पण है। जब रिपोर्ट केवल स्कोरकार्ड से आगे बढ़कर कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, सुधारात्मक सुझाव और अभिभावक–शिक्षक मार्गदर्शन दे, तभी वह वास्तव में विद्यार्थियों को सही दिशा दे सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा के इसी बदलते परिदृश्य में Amar Ujala National Olympiad के जरिये परीक्षा के बाद मिलने वाली एआई-सक्षम रिजल्ट रिपोर्ट विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक strengths एवं weaknesses की जानकारी देगी। साथ ही उन्हें नई दिशा दिखाएगी।

इसमें केवल अंक ही नहीं होंगे, बल्कि विश्लेषणात्मक इनसाइट्स भी दिए जाएंगे, जो विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए लाभकारी रहेंगे। देश के प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञों और विषय-विशेषज्ञों ने मिलकर इस एआई-सक्षम रिपोर्ट को तैयार किया है।

विज्ञापन

विषय सूची (कक्षा-वार)

  • कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
  • कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
 

परीक्षा संरचना

  • लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : टॉप 20% चयनित छात्र
  • चयन प्रक्रिया : लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे
 

पुरस्कार का विवरण

  • जिला स्तर : मेडल + प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
 

संपर्क और आवेदन

 
  • हेल्पलाइन- 1800-121-1166
  • पंजीकरण- amarujalaolympiad.com पर जाएं या QR को स्कैन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें