फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sun, 20 Nov 2016 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
9,10 व 11, 12 के अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा आज यानी रविवार को 27 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी। कानपुर में डीबीएस कालेज गोविंद नगर में परीक्षा होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 28 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण की परीक्षा 24 शहरों के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी, जिसमें 37 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी थी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।  
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
कानपुर, अलीगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, चंबा, देहरादून, देवरिया, धर्मशाला, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरिद्वार, जालौन, झांसी, करनाल, कोटद्वार, रेवाड़ी, रोहतक, रुड़की, शाहजहांपुर, शिमला और सिरनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें