फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: दूसरे चरण की परीक्षा आज, 33 शहरों में 30,000+ विद्यार्थी देंगे एग्जाम

Sun, 16 Nov 2025 05:35 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Atul Maheshwari Scholarship 2025: दूसरे चरण की परीक्षा आज रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें 33 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का दूसरे चरण का आयोजन आज रविवार यानी, 16 नवंबर को 33 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में नौवीं से बारहवीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी, और प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों और ईमेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित होगी: मथुरा, चंडीगढ़, कोटद्वार, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर (उत्तराखंड), कर्णप्रयाग, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, झांसी, कैथल, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर (उत्तर प्रदेश), संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनीपत, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और वाराणसी।
 
राज्य परीक्षा केंद्र
उत्तर प्रदेश  मथुरा, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, वाराणसी
उत्तराखंड  कोटद्वार, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर, कर्णप्रयाग, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर
हरियाणा कैथल, सोनीपत
चंडीगढ़ क्षेत्र चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश बिलासपुर

 

विज्ञापन

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए राइटर की शर्तें

परीक्षा में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को राइटर (सहायक) साथ लाने की अनुमति है। राइटर केवल आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए और उसे अपने स्कूल का वैध परिचय-पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

परीक्षा से आधा घंटा पहले पहुंचें

  • परीक्षा केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
  • प्रवेश पत्र में त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉलपॉइंट पेन साथ ले जाएं।
  • परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों हल करने होंगे।
  • परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें