फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026: दूसरे चरण की परीक्षा आज, 44 शहरों में 30 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे

Sun, 25 Oct 2026 03:54 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

44 शहरों के 44 परीक्षा केंद्रों पर नौवीं से 12वीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का दूसरा चरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 44 शहरों के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नौवीं से 12वीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

अंबाला, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बस्ती, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), बुलंदशहर, चंदौसी, देवरिया, धर्मशाला, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, गुरुग्राम, जम्मू, जींद, कैथल, कन्नौज, कानपुर, कर्णप्रयाग, कठुआ, कौशांबी, कोटद्वार, कुशीनगर, महाराजगंज, मंडी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नई टिहरी, नोएडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर (उत्तर प्रदेश), रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), सहारनपुर, शिमला, सिद्धार्थनगर, श्रीनगर (उत्तराखंड), सुल्तानपुर, ऊधमपुर और उत्तरकाशी।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
  • प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाएं।
  • परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है।

दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ सहायक

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि राइटर (सहायक) आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें