नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 16 जून 2026 को शाम 6 बजे के बाद आंसर की से जुड़ी किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
कितना लगेगा शुल्क?
उम्मीदवार केवल ASTU की आधिकारिक वेबसाइट पर CEE-2026 लॉगिन पोर्टल के जरिए ही आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर प्रश्न पर 500 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अगर चुनौती सही पाई जाती है तो यह फीस वापस कर दी जाएगी।
अगर निर्धारित फीस से कम भुगतान किया जाता है, तो चुनौती अपने आप रद्द हो जाएगी और कोई रिफंड भी नहीं मिलेगा। फीस जमा होने के बाद ही आपत्ति पर विचार किया जाएगा। फाइनल आंसर की वेबसाइट पर जारी होगी और यूनिवर्सिटी का फैसला अंतिम माना जाएगा, जिसके बाद कोई अपील स्वीकार नहीं होगी।