फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam TET 2024 Admit Card: असम शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी; 29 दिसंबर को होगा एग्जाम

Sun, 15 Dec 2024 06:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam TET 2024 Admit Card Out: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय असम ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार 15 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 दिसंबर को होनी है। उम्मीदवारों को वैध फोटो और पहचान पत्र साथ लाना होगा। 
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam TET 2024: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE), असम ने असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (madhyamik.assam.gov.in) के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए असम टीईटी एडमिट कार्ड 2024 की हार्ड कॉपी, सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी ले जाना होगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में बताए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार को निर्देशानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 29 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को निर्देशानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। असम टीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। दोनों पेपरों में 150 एमसीक्यू-प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, सक्षम प्राधिकारी से प्रमाण पत्र भी आवश्यक होगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 
उम्मीदवार असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • आपका असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें