इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 29 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को निर्देशानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। असम टीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। दोनों पेपरों में 150 एमसीक्यू-प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, सक्षम प्राधिकारी से प्रमाण पत्र भी आवश्यक होगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका असम टीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।