Assam Board SEBA Result 2023 Dates: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) जल्द ही असम सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल सर्टिफिकेट एग्जाम रिजल्ट 2023 जारी करेगा। पिछले रुझानों के अनुसार, कक्षा 10वीं- 12वीं का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। अभी तक, परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।
असम बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट -sebaonline.org पर जारी किया जाएगा। असम बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल, असम बोर्ड का परिणाम 27 जून, 2022 को घोषित किया गया था। हालांकि, इस साल परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है।