फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम साइंस ओलंपियाड 21 मार्च को होगा, आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

Sun, 28 Feb 2021 12:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
असम ओलंपियाड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( एनटीए )  21 मार्च, 2021 को राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा साइंस ओलंपियाड का आयोजन करने जा रही है। साइंस ओलंपियाड का आयोजन असम राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान विषय में किया जाना है। कोरोना महामारी के दौर में शारीरिक दूरी जैसे मापदंडों का सहजता से अनुपालन कराने के लिए एनटीए की ओर से असम ओलंपियाड परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे राज्य में 145 केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


ऑफलाइन होगी परीक्षा 
असम साइंस ओलंपियाड परीक्षा स्कूली ऑफलाइन और ओएमआर शीट माध्यम में आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थी को ओएमआर शीट में गोले करके अंकित करने होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और परीक्षा की समय अवधि तीन घंटे की होगी। असम साइंस ओलंपियाड में प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होगा। एक भाषा अंग्रेजी रहेगी। जबकि दूसरी भाषा के तौर पर छात्र -छात्राएं असमिया, बंगाली और बोडो में किसी एक को चुन सकते हैं।  
 

पंजीकरण 28 फरवरी तक 
असम साइंस ओलंपियाड में शामिल होने के लिए पंजीकरण 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुके हैं। वे सभी छात्र जो साइंस ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ao.nta.ac.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण का लिंक 28 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगा। निर्धारित तिथि के बाद किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। 
 

अहम जानकारियां
  1. आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 01 मार्च से 03 मार्च तक सक्रिय रहेगी। 
  2. असम साइंस ओलंपियाड परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 मार्च, 2021 से जारी किए जा सकेंगे। 
  3. असम साइंस ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन 21 मार्च, 2021 को किया जाएगा। 
  4. परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। 
  5. पहली पारी सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे की शिफ्ट में कक्षा 6 से 09 तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
  6. दूसरी पारी दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
 
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • असम ओलंपियाड 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ao.nta.ac.in पर जाएं। 
  • वेबसाइट खुलने के बाद, वहां रजिस्टर बटन पर क्लिक कर जानकारी भरें। 
  • पंजीकरण के बाद एक सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन नंबर आएगा, उसको नोट करें। 
  • अपना आवेदन पत्र पूरा भरें और परीक्षा केंद्र के लिए निकटतम चार शहरों को चुनें। 
  • अपने हस्ताक्षर, फोटो और दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें। 
  • फोटो और हस्ताक्षर के अपलोड होने के बाद ही उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन मान्य होगा। 
  • आवेदन पत्र पूरी भरने के बाद जमा करने के साथ ही उसकी प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें