Assam Result 2025: शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 जिले
- शिवसागर – 85.55%
- डिब्रूगढ़ – 81.10%
- धेमाजी – 80.64%
- जोरहाट – 79.61%
- कामरूप (एम) – 78.79%
Assam 10th Result 2025: सबसे कम पास प्रतिशत वाले जिले
-
श्रीभूमि – 47.96%
-
गोलपारा – 51.31%
-
होजाई – 52.61%
-
धुबरी – 54.89%
-
कछार – 51.58%
15 फरवरी से 3 मार्च तक हुई परीक्षा
असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।
SEBA HSLC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को निम्नलिखित सरल कदमों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या results.sebaonline.org पर जाएं।
- अब होमपेज में "SEBA Assam HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।