असम बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शनिवार को हाई स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HS TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएस टीईटी का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in एवं sebaonline.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हाई स्कूल टीईटी परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी को हुआ था। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में 60 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है। हालांकि, एससी, एसटी एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को इसमें 5 फीसदी की छूट दी गई है और इन कैटिगिरी से आने वाले अभ्यर्थियों को पास होने के लिए 55 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एचएस टीईटी रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एचएस टीईटी रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेदा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।