फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में नौवीं का अंग्रेजी पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द; नई तिथि बाद में होगी घोषित

Thu, 20 Mar 2025 01:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Paper leaked: असम के बारपेटा में पेपर लीक के आरोपों के बाद असम कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी गई है। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही असम के बारपेटा जिले की परीक्षा की नई तारीखें जारी करेगा। 
विज्ञापन
Exam Cancelled - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam: असम के बारपेटा जिले में गुरुवार को आयोजित होने वाली कक्षा 9 की अंग्रेजी की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी गई, क्योंकि परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।  

विज्ञापन


इस घटना के बाद, बारपेटा के स्कूल निरीक्षक रतुल कुमार दास ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी। 

नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ेंस्कूल एडमिशन में ठगी से बचें, शिक्षा निदेशालय ने फर्जी गारंटी देने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी की

उन्होंने आदेश में कहा, "मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 20 मार्च को होने वाली कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, जिला स्तरीय आंतरिक परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को पेपर लीक होने की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा, "हमें संदेह है कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हम सभी दावों की पुष्टि कर रहे हैं। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते और परीक्षा रद्द कर दी है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें