Assam Board Result 2020: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम ने आज 10वीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। परिणाम सुबह 9 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। असम बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in और assamresult.in है। बता दें कि इस साल बोर्ड, परीक्षा के परिणामों को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा।
ऐसे देखें परिणाम-
- बता दें, राज्य के कुल 3,58,444 छात्र-छात्राओं के लिए जारी किए जाएंगे, जिनमें 3,48,737 छात्र एचएसएलसी परीक्षा के लिए और शेष 9707 एएचएम परीक्षा में शामिल हुए थे।
- असम बोर्ड दसवीं परीक्षा में धृतिराज बास्तव कलिता ने 99.16% अंकों के साथ टॉप किया है।
- बता दें कि पादुम पाखुड़ी हाई स्कूल के छात्र धृतिराज बास्तव कलिता टॉपर ने 600 में से 595 अंक हासिल किए हैं। जबकि 2019 में टॉपर मेघाश्री बोरा थीं और उनके 600 में से 594 अंक थे।
- असम बोर्ड दसवीं परीक्षा में इस साल पास प्रतिशत 64.80 रहा। वहीं 2019 में 60.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
- इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 66.93 रहा। जबकि लड़कियां पीछे रह गईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 62.91 है।