फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री की घोषणा : असम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जरूर होंगी

Tue, 08 Jun 2021 08:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राज्य सरकार ने परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्णय किया है।
  • संभावित तारीखें एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच हो सकती हैं।
विज्ञापन
Assam Board Exams 2021 - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है, जबकि राज्य में इम्तिहान रद्द करने की मांग सोशल मीडिया पर लगातार उठ रही थी। राज्य सरकार ने गुवाहाटी में हितधारकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्णय किया है। परीक्षा कैसे और कब आयोजित की जाएगी, इसका विवरण अगले 10 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है।  

विज्ञापन


राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले की घोषणा करते हुए असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि बैठक में हम आम सहमति पर पहुंचे हैं कि परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। शिक्षा विभाग का भी यही सुझाव है। राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और आने वाले दिनों में परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता है। हम जल्द इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश तैयार कर जारी करेंगे।   

संभावित तारीखें एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच
पेगु ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया पांच सितंबर तक समाप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि जुलाई में कोविड -19 की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन यह अगले महीने परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल नहीं होगा। परीक्षा की संभावित तारीखें एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच हो सकती हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा से पहले टीकाकरण होगा 
शिक्षा मंत्री पेगू ने कहा कि यह तय किया गया है कि नियमित तरीके से परीक्षा आयोजित करने के बजाय, उन्हें संक्षिप्त तरीके से कुछ विषयों और सामान्य से कम अंकों के साथ परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में अगले 7-10 दिनों के भीतर विस्तृत निर्णय किए जाने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों सहित परीक्षा प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को परीक्षा आयोजित होने से पहले टीका लगाया जाएगा। 

विपक्ष ने भी की परीक्षा रद्द करने की मांग
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद, असम में छात्रों के एक वर्ग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) और असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। वहीं, राज्य में विपक्षी दल के नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ने भी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन करते हुए सरकार से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें