असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC- Assam Higher Secondary Education Council) असम बोर्ड 12वीं परिणाम के परिणाम कल यानी 25 जून को जारी करेगा। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजों की घोषणा कल सुबह 9 बजे तक की जाएगी। तारीखों की पुष्टि बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. दयानंद बोरगोहिन ने की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। असम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइड ahsec.nic.in और assamresults.nic.in है।
बता दें कि असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 14 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी, इस बार 772 परीक्षा केंद्र में ये परीक्षा आयोजित करवाई थीं। लेकिन कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई। इसी वजह से परिणामों के जारी होने में भी देरी हुई। लगभग 2.34 लाख उम्मीदवार अपने स्कोर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पिछले साल बोर्ड ने मई के महीने में घोषणा की थी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, परिणाम assamresults.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे।
पंकज बोरठाकुर, असम हायर सेकेंडरी एग्जाम कंट्रोलर से प्राप्त अपडेट के अनुसार, परिणाम भी असम के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक पीडीएफ प्रारूप में भेजे जाएंगे। उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर अपने स्कूलों से अपनी मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
2019 में, AHSEC परिणाम 15 मई, 2019 को घोषित किए गए थे। एचएस परीक्षा के लिए 2.42 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। 2019 के लिए कुल पास प्रतिशत 80.57 था। परिणाम सुबह 9 बजे उपलब्ध कराए गए थे।