फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करते हुए लिखा पत्र, कहा स्कूल में बढ़ती फीस को रद्द करने के दें निर्देश

Thu, 30 Apr 2020 03:20 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BJP MLA Ashish Shelar - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार सभी स्कूलों को COVID-19 यानी कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के मद्देनजर रखते हुए आने वाले शैक्षणिक वर्ष 2020 - 2021 के लिए उनकी फीस बढ़ोतरी को रद्द करने का निर्देश दे।

इसके लिए राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को शेलार ने एक पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा है कि सभी स्कूल बोर्डों को 10 प्रतिशत फीस कम करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। स्कूलों ने फीस में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की योजना बनाई है और कई अभिभावकों ने इस बारे में शिकायत की भी है। भाजपा नेता ने यह दावा करते हुए कि माता-पिता के डर को भी सरकार के सामने रखा है।

उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी में फीस बढ़ोतरी को रद्द करने के आदेश पारित किए थे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए इस पर कदम भी उठाया था। शेलार ने पत्र में कहा कि महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं लेने से स्कूलों को कम से कम पानी और बिजली में कम से कम 20 से 25 प्रतिशत की बचत होने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें