पहली बार आशा भोसले कब गईं स्कूल?
जिस दिन लता मंगेशकर को स्कूल में दाखिला लेना था, उस समय आशा भोसले करीब 10 महीने की थीं। लता मंगेशकर उन्हें गोद में लेकर स्कूल पहुंचीं और कक्षा में भी साथ बैठ गईं। जब शिक्षिका ने कहा कि छोटे बच्चों को कक्षा में लाने की अनुमति नहीं है, तो लता जी को बहुत गुस्सा आया और वे तुरंत आशा को लेकर घर लौट आईं। इसके बाद उन्होंने कभी स्कूल नहीं जाने का फैसला किया।
स्कूल छोड़ने के बाद लता मंगेशकर ने अपनी चचेरी बहन इंदिरा से पढ़ाई की और बाद में बंबई में रहने वाले लेखराज शर्मा से हिंदी सीखी। इसके साथ ही उन्होंने उर्दू, बंगाली और थोड़ी-बहुत पंजाबी भी सीखी। उन्होंने तमिल सीखने की कोशिश की और संस्कृत भाषा को भी समझती थीं।
संगीत जगत की बहुमुखी और अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली गायिका
आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की ऐसी दिग्गज गायिका थीं, जिन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। अपनी बहुमुखी आवाज और अद्भुत गायकी के दम पर उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। वे ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन पाने वाली पहली भारतीय महिला गायिका भी रहीं।