फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: एआई ला रहा है नए-नए बदलाव, अप्रत्याशित समय के लिए खुद को रखें तैयार; ऐसे करें अपनी प्रतिभा को विकसित

Thu, 14 Nov 2024 11:10 AM IST
शाहीन परवीन टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर

सार

Artificial intelligence: वर्तमान में एआई नए बदलाव ला रहा हैं ऐसे में लोगों को उनसे घबराने और फिजूल की होड़ में शामिल होने के बजाय खुद को उनके अनुकूल डालने का प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
Artificial intelligence - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Artificial intelligence: कार्यस्थल पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रहे हैं, क्योंकि उसमें एआई और नई-नई तकनीकियों के आने से लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में छात्र हों या पेशेवर, हर कोई खुद को औरों से बेहतर दिखाने की होड़ में लगा हुआ है। इतनी मेहनत इसलिए भी की जाती है, ताकि वे अपना भविष्य वर्तमान से बेहतर बना सकें। इन तकनीकियों की वजह से आप यह कल्पना नहीं कर सकते कि आने वाला समय कैसा होगा।

विज्ञापन


इसलिए भविष्य की सोच रखने वाले इन्सान पारंपरिक कौशल पर निर्भर रहने के बजाय अनुकूलनशीलता, क्षमता विकास और निरंतर सीखने पर ध्यान केंद्रित करने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। ऐसा करके ही वे भविष्य से जुड़े रुझानों का बेहतर ढंग से आकलन कर पाएंगे। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आने वाले अप्रत्याशित समय के लिए प्रतिभा को कैसे विकसित किया जाए।

निरंतर सीखना और विकास 
किसी भी स्थिति में अन्य साथियों की तुलना में खुद को बेहतर साबित करने के लिए आपके कौशल और विषय में आपकी विशेषज्ञता एवं रुचि के आधार पर ही आपको परखा जाता है। आपके अतीत में किए गए काम से ज्यादा अनुकूलनशीलता, जिज्ञासा और लचीलेपन जैसे गुण महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि ये इन्सान को आवश्यकतानुसार नए कौशल हासिल करने के लिए तैयार करते हैं। इसलिए खुद को बेहतर बनाने के लिए आपको निरंतर सीखने की क्षमता, लचीलेपन के साथ-साथ प्रोग्रामिंग या डाटा माइनिंग जैसे कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए।

नेतृत्व कौशल 
यदि आप एआई आधारित भविष्य को लेकर चिंतित हैं, तो आपको खुद में नेतृत्व कौशल को विकसित करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। विशेष तौर पर नेतृत्व क्षमता उन लोगों को विकसित करनी चाहिए, जिनके पास सॉफ्ट-स्किल्स तो हैं, लेकिन वे हार्ड-स्किल्स में पूरी तरह से परिपक्व नहीं हो पाए हैं। नेतृत्व क्षमता का विकास इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपके पास आज जो कौशल हैं, शायद वह कुछ वर्षों बाद उतने प्रासंगिक न रह जाएं।

ध्यान रखें कि भविष्य में आपको किसी संस्थान में केवल इस आधार पर अहमियत नहीं दी जाएगी कि आप अतीत में कामयाब रहे हैं। इसलिए बेहतर भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता का विकास करें।
विज्ञापन

खुद को तराशते रहें 
पारंपरिक रूप से एक अच्छा पेशेवर उसे कहा जाता है, जिसके पास तकनीकी विशेषज्ञता के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप में काम करने का अच्छा अनुभव हो। इसके लिए आपको अपने गुणों को लगातार तराशते रहना होगा। इसलिए, न केवल अपने साथियों को प्रेरित करने के लिए फीडबैक देने जैसे प्रबंधकीय कार्यों को समझना जरूरी है, बल्कि नई चुनौतियों को भी समझने और उसके लिए समाधान निकालने में भी आपको निपुण होना होगा।

आप मनोवैज्ञानिक रूप से सुरक्षित वातावरण बनाने में खुद को सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करके, टीम के प्रदर्शन और जुड़ाव को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें