फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में शिक्षकों के करीब एक लाख पद खाली, केंद्र ने दी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

Tue, 24 Sep 2019 12:47 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा बंपर भर्तियां निकलने की संभावना जताई गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने एक ट्वीट में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के स्कूलों को मिलाकर देश में शिक्षकों के करीब एक लाख खाली पदों की पहचान की गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि 'केंद्र सरकार 14,000 और राज्य सरकार में लगभग 84,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। इनमें से करीब 14,000 पद अधिसूचित है। यानी इनके लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अन्य खाली पदों को भरे जाने के लिए राज्यों से बातचीत जारी है। 

विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) के अनुसार 14,000 पदों के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर भर्तियां होने वाली हैं। इन भर्तियों के लिए अधिसूचना उन राज्यों के शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी।  बता दें कि मानव संसाधन मंत्रालय ने इससे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एक निष्ठा योजना शुरू की थी। इसके तहत यह 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। गौरतलब है कि मानव संसाधन मंत्रालय में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव रीना रे ने कहा था कि लगभग 19,000 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान पूरे देश में स्थित हैं, जिन्हें युवा गूगल मैप के जारिए सर्च कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : CTET 2019: केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, बढ़ गई आवेदन की तारीख
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें