आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAPCET 2022) काउंसलिंग स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 7 नवंबर 2022 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – eapcet-sche.aptonline.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और अपनी चॉइस जमा कर सकते हैं। अन्य जाति (Other Caste) या पिछड़ी जाति (Backward Caste ) से संबंधित उम्मीदवारों को 1,200 रुपये और अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) या अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
दो दिन होगा दस्तावेज सत्यापन
एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग 2022 विशेष दौर के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 8 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार 8 नवंबर तक विशेष दौर के प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। एपी ईएएमसीईटी 2022 वेब विकल्प के लिए विंडो 9 नवंबर तक खुली है। APSCHE 11 नवंबर, 2022 को सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा।
एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - eapcet-sche.aptonline.in/EAPCET/ पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को "ईएपीसीईटी हॉल टिकट नंबर" और "जन्म तिथि" दर्ज करने की आवश्यकता है।
आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
एक बार भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट ले ले।
AP EAMCET 2022 के टॉपर
इस साल, AP EAMCET 2022 4 जुलाई से 8 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था और उसका परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था। इस साल के रिजल्ट में वज्रला दिनेश कार्तिक रेड्डी ने एग्रीकल्चर स्ट्रीम में पहला रैंक हासिल किया है और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बोया हरेन सात्विक ने टॉप किया है। APSCHE आंध्र प्रदेश राज्य के संस्थानों में BE और BTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए AP EAPCET काउंसलिंग आयोजित करता है।