APSC CCE Prelims Answer Key: 26 मार्च को हुई थी परीक्षा
असम लोक सेवा आयोग (APSC) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन रविवार, 26 मार्च, 2023 को किया गया था। परीक्षा दो सत्रों सामान्य अध्ययन I- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अध्ययन II- दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार 31 मार्च तक नवीनतम उत्तर कुंजी - सामान्य अध्ययन (पेपर- I) और (पेपर- II) को ई-मेल के माध्यम से apscanskerclaim@gmail.com पर चुनौती दे सकते हैं। प्रमाणिक साक्ष्य और दस्तावेजों के बिना एवं तय समय-सीमा के बाद उत्तर कुंजी के सुधार के लिए किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
APSC CCE Prelims Answer Key 2023: कुल 913 रिक्तियों को भरने की चयन प्रक्रिया
असम लोक सेवा आयोग (APSC) की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में असम से संबंधित 30 से 35 फीसदी प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर अर्हक प्रकृति का है और न्यूनतम योग्यता अंक 33 फीसदी है। भर्ती अभियान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 913 रिक्तियों को भरेगा। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।