जीप के लिए अगर अप्लाई करना चाहते हैं तो 15 मार्च तक ही आखिरी मौका है। प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निकों की 20,990 सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप 2018) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी किसी भी राजकीय पॉलिटेक्निक से आवेदन पत्र खरीद सकते हैं।
प्रदेश में जीप 2018 का आयोजन 29 व 30 अप्रैल को होगा। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2018 के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 800 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थी 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह है सीटों की संख्या
राजकीय पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 5685
राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 365
निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 14940
इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
परीक्षा फॉर्म
किसी कब होगी परीक्षा
29 अप्रैल 2018 : इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स और डिप्लोमा इन फार्मेसी।
30 अप्रैल 2018 : होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, लेटरल एंट्री कोर्स।
रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, गौचर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, लोहाघाट।
यहां लें पूरी जानकारी : www.ubter.in, www.ubterjeep.in