फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में BE व BTech में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, जेईई मेन पास छात्र करें आवेदन

Mon, 01 Jul 2019 03:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2019: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड यानी BCECEB ने आज अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग यानी UGEAC के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। JEE Main के 2019 के योग्य उम्मीदवार UGEAC के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


UGEAC पंजीकरण 15 जुलाई, 2019 को बंद हो जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2019 है।

शुल्क के भुगतान के बाद, उम्मीदवारों को 18 जुलाई से 20 जुलाई, 2019 तक आवेदन पत्र को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-

  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन और सॉफ्ट कॉपी
  • हस्ताक्षर की स्कैन और सॉफ्ट कॉपी (100KB से कम)
  • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • यदि उपलब्ध हो तो क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एटीएम-कम-डेबिट कार्ड

यूजीईएसी 2019 के लिए मेरिट सूची बीसीईसीईबी वेबसाइट पर 23 जुलाई, 2019 को जारी की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया होगी और आगे की सूचना मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही दी जाएगी।

BCECEB UGEAC 2019 पंजीकरण का डायरेक्ट लिंक...
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें